फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में नवागत एसपी ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण; दिए कई निर्देश

भदोही के नवागत एसपी अभिमन्यु मांगलिक शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद जवानों से दौड़ लगवाई और उन्हें फिट रहने की नसीहत दी। उन्होंने पुलिस लाइन में विभिन्न बैरकों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण किया और उसे और बेहतर तरीके से कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय और परिवहन शाखा को चेक किया। इस दौरान शस्त्रागार प्रभारी को शस्त्रों की साफ-सफाई रखने व गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें