केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय विकसित भारत प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद और जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।