फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस में सबसे अधिक पहुंचे जमीन विवाद से जुड़ी शिकायतें, VIDEO

जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस में लोगो की फरियाद सुनी गई। इस दौरान सबसे ज्यादा भूमि विवाद से जुड़े मामले सामने आए। करमा में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और डीआईजी आरपी सिंह ने शिकायतें सुनी और उसके निस्तारण का निर्देश दिया। थानों पर पहुंचने वाली महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए जहां महिला शक्ति की टीमें लगाई गईं। वहीं जमीनी संबंधी प्रकरणों के निबटारे के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को कार्रवाई के निर्दशित किया गया। कई जगहों पर टीमें भेजकर प्रकरण निस्तारित भी कराए गए। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय की भी मौजूदगी बनी रही। बीजपुर में एसपी अभिषेक वर्मा ने शिकायतें सुनीं और निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, अवैध कब्जा, रास्ते के विवाद सहित अन्य शिकायतें पहुंची। सभी के समाधान के लिए टीमें लगाई गईं। राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। हिदायत दी गई हिक किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा शिकायत की प्रगति से फरियादी को समय-समय पर अवगत कराया जाए। इस दौरान महिलाओं और स्थानीय लोगों से संवाद कर एसपी ने क्षेत्र के समस्याओं की भी जानकारी ली और समाधान का भरोसा दिया। लोगों से अपील की कि वह निर्भीक होकर पुलिस को सूचना दें। उनका नाम-पता गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। सदर कोतवाली में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने फरियाद सुनी और उसके समाधान का निर्देश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें