धार्मिक स्थल सीतामढ़ी में शनिवार शाम को दबंगों ने सीतामढ़ी मिश्रपुर पीपा पुल के एक कर्मी को स्टोर रूम में घुसकर पीटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी फाड़ डाले। आरोप है कि इससे भी मन नहीं भरा तो मुंह पर थूंक दिया। धमकी भी दे गए कि गंगा पार मिश्रपुर (मिर्जापुर) की ओर आए तो अंजाम बुरा होगा। इस घटना को लेकर सीतामढ़ी मिश्रपुर पीपापुल के कर्मी दहशत में है। मारपीट करने वालो में दो युवक और दो महिलाएं शामिल थीं।