भदोही में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गोपीगंज के बड़े चौराहे पर पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मांगी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद ने कहा कि फूलन देवी विश्व की चौथी और भारत की पहली क्रांतिकारी महिला थीं। वे निषाद समाज का गौरव और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गोपीगंज चौराहे पर पहले फूलन देवी की एक छोटी प्रतिमा स्थापित थी। अब वे उसी स्थान पर एक बड़ी प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं। इस मौके पर हिलाल निषाद, अजीत कुमार निषाद, राजकुमार निषाद, हजारीलाल केवट, मेरी केवट, जयराम लोरिक और आनंद आदि रहे।