भदोही के कोनिया के कई गांवों में 200 बीघा बाजरा, अरहर और धान की सफल बाढ़ के पानी मे डूब गई है। मार्ग पर पानी लगने से दो गावों का संपर्क भी टूट गया है। इटहरा की डफाली बस्ती के छह परिवारों ने घर छोड़कर कोनिया में शरण ले लिया। उफनाई गंगा बाढ़ का पानी अब किसानों के खेतों, बस्तियों और गावों में पहुंचने लगा है।