फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में पानी भरते समय कुएं में गिरकर शख्स की मौत ;VIDEO

अभिनव कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 05:45 PM IST

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के छोटी गिराई गांव में शुक्रवार देर रात कुएं में गिरने से 36 वर्षीय वंशराज बिंद पुत्र लालमणि बिंद की मौत हो गई। पानी भरते समय पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर कुएं में गर गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटी गिराई निवासी वंशराज बिंद शुक्रवार रात करीब 12 बजे भोजन करने के बाद घर के पास स्थित कुएं से पानी लेने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी पत्नी ने तलाश शुरू किया। कुएं के पास पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक को कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह विवाहित था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें