फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंकर में शराब की सप्लाई, हरियाणा से बिहार जा रहा तस्कर गिरफ्तार

भदोही जिले में शराब तस्करी के लिए पुष्पा स्टाइल अपनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। शामली जिले के आबादगढ़ निवासी तस्कर मनोज उर्फ राहुल सैनी पानी के टैंकर में शराब भरकर बिहार जा रहा था। पुलिस ने उसे गेराई पावर हाउस के पास गिरफ्तार कर लिया। वह हरियाणा के पानीपत कुरथल से शराब लेकर आ रहा था। पुलिस ने 11 लाख की कीमत के करीब 1005 लीटर अवैध शराब बरामद किए। गोपीगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को सूचना मिली कि जिले के रास्ते से भारी मात्रा में शराब बिहार जाने वाली है। जिसके बाद पुलिस टीम ने भोर में साढ़े तीन बजे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस बीच एक पानी के टैंकर को जाते देख उसे रोका गया, लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे गिराईं उपकेंद्र के पास से पकड़ लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें