वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट के सुरियावां स्टेशन के पूर्वी फाटक 41ए पर पुनरीक्षण कार्य के कारण रविवार और सोमवार को आठ-आठ घंटे का ब्लॉक रहा। जिससे भदोही, ज्ञानपुर, दुर्गागंज की तरफ से आने वाले वाहनों को 10 से 15 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। फाटक बंद होने से पांच से छह एंबुलेंस भी समय से मरीजों तक नहीं पहुंच सके।