फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में सनातन रक्षा के जयघोष के साथ अयोध्या के लिए निकली पदयात्रा, सीतामढ़ी से हुई शुरूआत

हिंदू राष्ट्र निर्माण एवं हिंदुओं को एकजुट करने के लिए शनिवार को सनातन रक्षक सेवा समिति की ओर से भदोही जिले के धार्मिक एवं पौराणिक स्थल सीतामढ़ी से श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के लिए भव्य पदयात्रा निकाली गयी। श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार सुबह धार्मिक स्थली सीतामढ़ी पहुंचा। हाथों में लहराता सनातन का झंडा और मुख से श्री राम का उद्घोष सनातन संस्कृति का जज्बा लिए श्रद्धालु जय श्री सीताराम के गगन भेदी नारे लगाते हुए पतित पावनी मां गंगा के पावन तट पर पहुंचे। जहां महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत पं हरि प्रसाद मिश्र शास्त्री ने वैदिक विद विधान पूर्वक गंगा पूजन संपन्न कराया। उसके पश्चात श्रद्धालुओं ने गंगा मइया का अमृत जल को कलश में भरकर वाल्मीकि आश्रम स्थित मां जानकी के प्राचीन मंदिर पहुंचे। महंत जी ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। उसके बाद सनातनियों ने जगत जननी माता सीता के दिव्य पावन स्थली से जय श्री सीताराम के उद्घोष के साथ पदयात्रा का श्री गणेश हुआ। पदयात्रा सीता समाहित स्थल मंदिर, बड़े हनुमान जी मंदिर पहुंचा माता रानी के दर्शन पूजन कर पैगहा बाजार, सीतामढ़ी गेट, मठहा चौराहा, मानोहरपुर, कोइरौना बाजार, जंगीगंज होते हुए जिले के अन्य स्थानों के लिए रवाना हो गया। श्री राम सेवक पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सनातन संस्कृति के जज्बा से लबरेज श्रद्धालुओं ने जय श्री राम ,हर हर महादेव के गगन भेदी नारे लगाते रहे। यात्रा में विनय कुमार, आशुतोष, विजय राम जी, मनोज उपाध्याय, आशीष तिवारी, प्रवीण कुमार, सतीश वर्मा आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें