फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दिखा कांवड़ियों का जत्था, उत्तरी लेन पर चलते रहे वाहन, ग्राउंड रिपोर्ट की VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 12:43 AM IST

सावन माह की शुरुआत हो गई है। जनपद के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। वहीं, कांवड़ियों के लिए आरक्षित उत्तरी लेन पर कांवड़ियों का जत्था दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर कांवड़ियों का जत्था बाबा विश्वनाथ धाम जाता दिखाई दिया। हालांकि, हाईवे के आरक्षित उत्तरी लेन पर वाहन आते-जाते दिखे। जगह-जगह पुलिस की तैनाती जरूर रही, लेकिन हाईवे पर चल रहे वाहनों के कारण कहीं न कहीं प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे थे। हर साल सावन में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया जाता है। इस बार भी प्रशासनिक स्तर से हाईवे के उत्तरी लेन पर कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर रूट डायवर्जन का काम पूरा कर लिया गया है। हालांकि, देर शाम सात बजे बैठक के बाद हाईवे के उत्तरी लेन पर पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया गया है। हाईवे के सभी प्रमुख जगहों पर बैरियर के साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। वहीं, हाईवे पर कांवड़ियों का जत्था दिखाई दिया। करछना प्रयागराज निवासी अनुज सिंह, श्रवण प्रताप सिंह, शिवम सिंह ने बताया कि वे सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करेंगे। इसके बाद बाबा बैजनाथ और फिर उज्जैन महाकाल का दर्शन करने के बाद नेपाल में पशुपतिनाथ दर्शन करने का प्लान है। मिर्जापुर मंडल के कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी और आईजी आरपी सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सावन की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें