फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का गैंगस्टर गिरफ्तार

भदोही जिले की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शातिर गैंगस्टर मंसूर आलम निवासी बाजार सरदार खां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे करीब पौने 10 बजे फूलन देवी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। सीओ सुमित त्रिपाठी ने बताया कि यह गिरोह संगठित रूप से धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और छल करके रुपये ऐंठने का काम करता है। रुपये मांगने पर ये गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। बताया कि इन लोगों ने सात सितंबर 2025 को एक पीड़ित से स्वेटर और कंबल के नाम पर 80,000 रुपये उधार लिए। पीवीसी पैनल की एजेंसी देने के बहाने 20 लाख रुपये भी हड़प लिए गए। मांगने पर यह राशि वापस नहीं की गई। 14 अगस्त 2019 को पुरानी बैटरी का व्यवसाय करने का झांसा देकर 7 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना शमशेर आलम उर्फ लड्डू समेत मंसूर आलम और परवेज आलम पर गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें