फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में खाद्य विभाग ने मारा छापा, 60 लीटर सिरका और 78 लीटर एसिटिक एसिड सीज, जांच को भेजा नमूना

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 04:27 PM IST

खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ककराही रेलवे फाटक के पास से 60 लीटर सिरका और 78 लीटर एसिटिक एसिड बरामद किया। टीम ने दोनों के नूमने लेकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं सिरका और एसिटिक एसिड को सीज कर दिया। जिले में कई दिनों से मानक विहिन केमिकल युक्त सिरका बेचने की शिकायत मिल रही थी। मामले में किसी व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी शैलेश कुमार से शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मालवीय के नेतृत्व में टीम ककराही रेलवे क्रासिंग पहुंची। थोड़ी देर में कुछ लोग गैलेन में सिरका लेकर आते दिखाई दिए। सिरका बेचने वाले जैसे ही एसिटिक एसिड बेचने वाली दुकान पर पहुंचे टीम ने दबिश देते हुए सारा माल जब्त कर दिया। टीम ने मौके से दो गैलेन से 60 लीटर सिरका और दुकान से 78 लीटर एसिटिक एसिड बरामद किया और उसे सीज कर दिया। वहीं सिरका और एसिटिक एसिड का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मालवीय ने बताया कि जिले में मानक विहिन केमिकल युक्त सिरका बेचे जाने की शिकायत मिली थी। स्पष्ट किया कि केमिकल युक्त सिरका बेचना गुनाह नहीं है, लेकिन उसके कुछ मानक होते हैं। सिरका और एसिटिक एसिड का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। अगर जांच में फेल होता है तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें