फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रुपये की मोमबत्ती के लिए मारपीट, छह लोग घायल; VIDEO

औराई कोतवाली क्षेत्र के उगापुर बाजार में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पैसे को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। इसमें छह लोग गंभीर से रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया और उपचार कराया गया। पुलिस की तत्परता से माहौल बिगड़ने से बच गया। उगापुर निवासी अकबाल का लड़का सनी अहमद उर्फ राजा शुक्रवार की रात नौ बजे करिया की दुकान पर मोमबत्ती लेने गया। मोमबत्ती महंगा देने पर उसने पैसे की मांग किया। आरोप है कि दुकानदार करिया गाली देने लगा। राजा ने जब गाली देने से मना किया तो वही दुकान पर मौजूद दीपक गुप्ता, नीरज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, पिंटू गुप्ता, संतोष, पहपट और कल्लू ने राजा से मारपीट कर लिया। इस दौरान दोनो गुटों से मारपीट हुई। अकबाल ने तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश में सभी लोग मिलकर मेरे लड़के को मारपीट कर घायल कर दिए। रात में 10 बजे 30 लोगों के साथ पुनः मेरे घर आए दरवाजा तोड़े मेरा डीजे रोड लाइट को भी छतिग्रस्त कर दिया। दूसरे पक्ष से नीरज गुप्ता पप्पू गुप्ता और दीपक दीपक गुप्ता को भी गंभीर चोटे आई। पुलिस ने तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस के जवानों को तैनात किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि उगापुर बाजार में पैसे को लेकर मारपीट हुई। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें