फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड की अनदेखी पर बिफरी महिलाओं ने नगर पंचायत पर किया प्रदर्शन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 06 May 2026 06:06 PM IST

घोसिया नगर के लोहिया वार्ड की लगातार हो रही अनदेखी को लेकर महिलाओं का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर पंचायत कार्यालय पहुंची महिलाओं ने ईओ से मिलने का प्रयास किया, न मिलने पर जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी सुनकर कार्यालय से बाहर आए ईओ को महिलाओं ने पत्रक सौंपा। महिलाओं ने बताया कि वार्ड में लगाए गए दो सबमर्सिबल पंप पूरी तरह निष्क्रिय पड़े हैं। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से पानी लाना उनकी मजबूरी बन गई है। इसके साथ ही वार्ड की सड़कें जर्जर हालत में हैं और नालियां भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह जलभराव बना रहता है। जिससे आने-जाने में परेशानी होती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आक्रोशित महिलाएं पहले नगर पंचायत में ईओ से मिलने का प्रयास किया, न मिलने पर प्रदर्शन को बाध्य हुई। प्रदर्शन के बाद बाहर आए ईओ ने उनका प्रार्थना लिया। आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का निपटारा होगा। प्रदर्शन करने वालों में नगीना, प्रमिला देवी, सेता देवी, तारा, सोनी, पुष्पा समेत अन्य शामिल रहीं। ईओ डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिल गई है। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें