भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के गोपालपुर ऊपरवार गांव में जयशंकर दुबे की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके ही बेटे ने पहले गला दबाकर हत्या की। उसके बाद करंट लगाकर उसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक के सबसे छोटे बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।