फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग का हो रहा विकास; VIDEO

केंद्र सरकार के 12 और प्रदेश सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में विकास प्रदर्शनी आयोजित की गई है। शुक्रवार को जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने दीप जलाकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। कृषि कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने प्राकृतिक, जैविक एवं आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी देते हुए किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन और आय बढ़ाने के उपाय बताए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजय बिंद, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें