फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गैलन में 13 हजार डीजल भरवाकर फरार हुए उच्चके, देखें घटना का VIDEO

वहिनगर थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्वीफ्ट कार सवार उच्चकों ने दो गैलन में हजारों का डीजल भरवाकर फरार हो गए। पंप मालिक ने वाहन चालकों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। बृहस्पतिवार को देर शाम एक स्विफ्ट कार कोइरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। स्विफ्ट सवार दो युवकों में से एक नीचे उतरा और ड्यूटी पर तैनात सभा शंकर यादव से बोला 13 हजार का डीजल वाहन में रखे गैलन में भर दो। कर्मचारी ने पहले पैसा जमा करने को बोला तो युवकों ने कहा कि भर दो पैसा देकर ही जाएंगे। कर्मचारी दो गैलन में 12774 रुपए का डीजल भर दिया। इसके बाद पैसा मांगने पर उसने गाड़ी में गैलन रखने में सहायता करने की बात कही। जैसे ही कर्मचारी ने गाड़ी में गैलन रखा। दोनों युवक कार में बैठकर फरार हो गए। मामले की जानकारी होते ही पंप मालिक जितेंद्र कुमार मिश्रा ने थाना में तहरीर देकर अज्ञात चालकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी से चालकों को तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें