मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री व भाजपा नेता विजय शाह के द्वारा देश की बहादुर बेटी शौर्य एवं पराक्रमी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ बेतुके बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। कांग्रेसियों ने बड़ा चौराहे पर एमपी सरकार के मंत्री का पुतला फूंका। मांग किया कि उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अब्दुल माबूद खान ने कहा कि यह देश के संविधान की शपथ लेते हैं और देश के सेना का मनोबल गिरने का घृणित कार्य करते हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी देश की आन-बान-शान हैं। उन्होंने पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों को धूल चटाने का काम किया। देश की इस महान बेटी के खिलाफ भाजपा के मंत्री बेतुका बयान देकर उन्हें आतंकियों की बहन बता रहे हैं। उन्हें शायद पता नहीं सोफिया कुरैशी पूरे हिन्दुस्तान की बहादुर बहन हैं। उनके ऊपर इस तरह की टिप्पणी पर उन्हें माफी मांगने के साथ-साथ तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। ऐसे लोग देश की छवि धूमिल करने का काम करते हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव आनंद कुमार मौर्य ने कहा कि यह संघ विचारधारा एवं महिला विरोधी और सेना विरोधी मानसिकता का प्रतीक है।