फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की चौपाल...सरकार रच रही मनरेगा को खत्म करने की साजिश; VIDEO

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बुधवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से जगन्नाथपुर में चौपाल आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को मनरेगा के नाम बदलने और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में कटौती, काम के दिनों में कमी और मजदूरी भुगतान में हो रही देरी से करोड़ों परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस मनरेगा को उसकी मूल भावना के साथ पूरी मजबूती से लागू करने, 200 दिन काम देने और समय से मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विरोध कर रही है। मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष शिवपूजन मिश्रा ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मजदूरों को पूरा काम, पूरा भुगतान और सम्मानजनक रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन गांव-गांव चलाया जाएगा। प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। संचालन मंडल अध्यक्ष राजनाथ यादव ने किया। मौके पर दिलीप मिश्रा, राजेश्वर दुबे, अवधेश पाठक, नाजिम अली, नितिन सिंह, संजय पांडेय, राकेश मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें