पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो पार्टी आंदोलन को तेज करेगी। जिला सचिव भान सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि रसोईं गैस सहित डीजल और पेट्रोल के मूल्य में हो रही वृद्धि के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को परेशानी हो रही है। महंगाई के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कहा कि भाजपा सरकार गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। इसके चलते पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस में वृद्दि की जा रही है। जबकि इनकी कीमत बढ़ने से अन्य सामान की भी महंगाई बढ़ जाती है। बढ़े मूल्य को वापस लेने की मांग की गई।