दुर्गागंज में डायल 112 में नियुक्त मुख्य आरक्षी धीरज यादव कुछ समय पहले थाना कोईरौना में डायल 112 में नियुक्ति के दौरान उपरोक्त मुख्य आरक्षी का संबंध एक युवती से था। वर्तमान समय में मुख्य आरक्षी अवकाश पर है। अवकाश के दौरान थाना कोइरौना में उपरोक्त मुख्य आरक्षी एवं युवती तथा युवती के भाई द्वारा आपस में कहासुनी एवं मारपीट की गई है। स्थानीय लोगों ने गया कि मुख्य आरक्षी नशे में था। मुख्य आरक्षी का यह आचरण पुलिस नियमावली के अनुरूप नहीं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। युवती तथा युवती के भाई के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।