बाबा बड़े शिव धाम परिसर में रविवार को रुद्र महायज्ञ के लिए भूमि पूजन किया गया। काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य अर्चक श्रीकांत महराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया। 18 मार्च से 25 मार्च तक रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके लिए भूमि पूजन हुआ। दीपक मोदनवाल ने बताया कि शिव परिवार की ओर से 18 मार्च से 25 मार्च तक महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही महायज्ञ की तैयारी शुरु हो गई है। इस मौके पर आचार्य शरद पांडेय, आचार्य शशांक पांडेय, रोहित मिश्रा, काजू अग्रहरि, घनश्याम जायसवाल, सुनील अग्रहरि, अभिषेक, नितेद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।