फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक व नकदी किया बरामद, VIDEO

भदोही जिले के सुरियावां थानाक्षेत्र के अभोली बाजार में बाइक सवार से लूट करने के आरोपी राम कुमार यादव को पुलिस ने शुक्रवार को दानूपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल बाइक और लूट के 2900 रूपये बरामद किया। आरोपी पर गोपीगंज और सुरियावां में एनडीपीएस एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट में भी प्राथमिकी दर्ज है। खरगसेनपट्टी गांव निवासी आनंद जायसवाल ने तहरीर में बताया कि 16 दिसंबर 2025 को वह रात साढ़े नौ बजे अभोली बाजार से अपने घर जा रहा था। रामकुमार यादव निवासी खरगसेनपट्टी और अंकित सिंह निवासी महजना हंडिया प्रयागराज बाइक से आए और मुझे ख्योंखर नहर पुलिया के पास रोककर मारापीटा और 6200 रुपया लूट कर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु किया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रामकुमार यादव निवासी खरगसेनपट्टी को दानुपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक संजय सिंह, रणजीत सिंह, आशीष कुमार, राकेश कुमार आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें