फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही जिलाधिकारी की पत्नी बाल - बाल बचीं, वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर अफरा तफरी

जिलाधिकारी विशाल सिंह के पत्नी की गाड़ी सोमवार को मुख्यालय के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आयी। घटना के बाद जिलाधिकारी विशाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी की पत्नी किसी काम से इनोवा क्रिस्टा कार से कहीं जा रही थी। इस बीच मुख्यालय के पास एक अन्य वाहन से उनके वाहन की टक्कर हो गयी। जिसमें उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में गाड़ी में सवार डीएम की पत्नी व गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी विशाल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति रही। हालांकि कुछ ही देर में सब सामान्य हो गया। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि छोटी घटना थी। सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आयी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें