सुरियावां नगर के 52 बीघा तालाब पर शनिवार को बाबा साहब अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। सिद्दीकी ने कहा कि संविधान की हत्या की जा रही है। आज संविधान बचाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। मौके पर शोभनाथ यादव, जटा शंकर मौर्य, काशी पाल आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया। इसी तरह गोपीगंज में सर्व समाज जनहित पार्टी ने परिनिर्वाण दिवस मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने कहा कि उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों दलितों के सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। मौके पर धनेश पंडा, कैशर खान, सिंटू शुक्ला, प्रमोद कुमार, रामबाबू, रमेश कुमार आदि रहे।