फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में ईडी की चार्जशीट में गांधी परिवार के नाम पर बिफरे कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पत्रक देकर मांग रखी

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 09:04 PM IST

गांधी परिवार पर ईडी की ओर से कराए गए एफआईआर के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी जी ने कहा कि गांधी परिवार के इतिहास से पूरा देश वाकिफ है। आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने अपने संपत्ति का 98 फीसदी देश को दान कर दिया और जब कभी भी इस देश को रक्त की आवश्यकता पड़ी, तब भी गांधी परिवार पीछे नहीं रहा। राजीव गांधी जी व इंदिरा गांधी जी ने इस देश की अखंडता एवं एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। गांधी परिवार इस तरह की धमकियों से नहीं डरता। पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र दुबे ने कहा कि ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर किया गया एफआईआर पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। केन्द्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें