फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी बिल के समर्थन में अजपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

भदोही में अपनी जनता पार्टी ने यूजीसी बिल के समर्थन में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सरकार से यूजीसी बिल को लागू करने की मांग किया। कहा कि इससे ओबीसी और एससी के छात्र-छात्राओं का हित सुरक्षित होगा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिव प्रकाश यादव को सौंपा। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि यूजीसी बिल सभी वर्गों के लिए बहुत अच्छा है। इसका समर्थन लगभग सभी पार्टियां कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग जिन्हें बिल के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, वे ही इसका विरोध कर रहे हैं। यूजीसी अधिसूचना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गऔर दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पीएचडी छात्र रोहित वेमूला और डॉ. पायल तड़वी, आईआईटी छात्र दर्शन सोलंकी जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। पूर्व में आईआईटी जैसे संस्थानों में उत्पीड़न के कारण ओबीसी और एससी के छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर लिया। इस बिल के लागू होने से उनका उत्पीड़न रूकेगा। इस मौके पर वंशीधर मौर्य, ओम प्रकाश सरोज, संदीप सरोज, प्रदीप मौर्य, श्रीनाथ गौतम, प्रवेश चंद्र मौर्य, पन्नालाल मौर्य, अमरनाथ, गंगा प्रसाद आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें