अखिल भारतीय अग्रगामी किसान सभा के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भदोही तहसील में धरना दिया। मनरेगा का नाम बदलने समेत अन्य श्रम कानूनों को लेकर संगठन ने काला दिवस मनाया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के नए एक्ट में चार श्रम कोड से मजदूरों का शोषण बढ़ेगा इसको समाप्त करने की जरूरत है। पुराने श्रम कानून को लागू करने के साथ ही न्यूनतम वेतनमान 26 हजार करने की मांग की गई। 12 घंटे की बजाए आठ घंटे कार्य, रोजगार विरोधी बीबी रामजी को वापस लेकर मनरेगा को बहाल करने, 250 दिन काम और 700 रूपये मजदूरी की आवाज उठाई गई। इसके अलावा संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली, नया बीज विधेयक 2025, विद्युत संशोधन विधेयक 2025 को समाप्त कर 300 यूनिट बिजली मुक्त किया जाए। फसलों का लाभकारी मूल्य एमएसपी गारंटी कानून लागू, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करने समेत अन्य मांगे दोहराई गई। इस मौके पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, केशव प्रसाद, रामजीत यादव, सोहनलाल, भुलाल पाल, सूबेदार, तिलकधारी गौतम, उमाशंकर यादव, बच्चे लाल गौतम, सुधाकर आदि रहे।