फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भदोही में 546 में से 229 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त, प्रधान हुए सम्मानित

भदोही जिले में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व क्षयरोग दिवस के मौके पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की शुरूआत की गई। उद्घाटन दीनानाथ भास्कर और डीएम शैलेष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जिले की 546 में से 229 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी है। प्रधानों को विधायक व डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक भास्कर ने कहा कि ग्राम पंचायत समाज की सबसे प्रभावशाली इकाई होती हैं। यदि ग्राम स्तर पर जागरूकता और सहयोग बढ़े, तो किसी भी बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने प्रधानों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि उनके गांव में कोई भी व्यक्ति टीबी से पीड़ित न रहे। सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता के माध्यम से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। डीएम ने कहा जिले की कुल 229 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। 14 प्रधानों को स्वर्ण रंग की गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 138 प्रधानों को रजत रंग की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र, 77 प्रधानों को कांस्य रंग की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई है। मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक सिंह, मनीष मिश्रा, अंकित दूबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें