सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी की ओर से जिला अस्पताल के रक्त केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। पूर्व प्रदेश सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में 13 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के शतायु जीवन की कामना की। मौके पर श्यामला सरोज, राम सिंह, अंजनी शुक्ला, आनंद सोनकर, श्याम लाल यादव, महेंद्र यादव, विकास यादव, बच्चन पाल, गुलाब पाल, विवेक मौर्य, वीरेंद्र यादव आदि रहे।