फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18.40 लाख कीमत की 115 गुम मोबाइल कराए वापस, VIDEO

77वें गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले पुलिस ने 115 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन वापस कराए। मोबाइल की कीमत 18 लाख 40 हजार रुपये हैं। एसपी ने बताया कि जनपद के समस्त थानों पर मोबाइल चोरी की मिली शिकायत के बाद थानों के नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा उसे ब्लॉक कराया गया। इसके बाद सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल का आईएमईआई नंबर के साथ अन्य जानकारियां साझा की गई। इसके बाद ट्रेसबिलिटी डिटेल्स से मिली जानकारी पर इनके मोबाइल बरामद किए गए। अपना फोन पाने के बाद लोग चहक उठे। एसपी ने सभी को मोबाइल चोरी के तत्काल पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। बताया कि बरामद मोबाइल में ज्ञानपुर के 19, गोपीगंज का 20, कोईरौना का छह, भदोही 11, चौरी 6, औराई 23, ऊंज नौ, सुरियावां 17 और दुर्गागंज थाने अंतर्गत चार मोबाइल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें