फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्टरगंज पुलिस ने लगाया चौपाल, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

सर्किल सदर के थाना वाल्टरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसवारी एवं रघुनाथपुर में पुलिस द्वारा चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को चोरी की घटनाओं और ड्रोन संबंधी अफवाहों के प्रति जागरूक किया गया। चौकी प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि आपसी संवाद और सतर्कता से ही अपराध और अफवाहों पर प्रभावी रोकथाम संभव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें