महुली मार्ग पर दसकोलवा पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने ई रिक्शा व एक बाइक को टक्कर मार दी। और बगल के छप्पर में घुस गई। इस सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने यातायात व्यवस्था को चालू करवाया। हादसे में बाइक पूरी तरह से पिकअप के नीचे चली गई जिसे स्थानीय लोगों ने निकाला, बाइक पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई है।