स्ती छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेसुआ बाजार के पास सोमवार की सुबह करीब 8 बजे गोरखपुर से लखनऊ जा रही एक अनयंत्रित कार डिवायडर पार कर दूसरे लेन पर ट्रक से जा टकरायी। कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। मृतका की पहचान गोरखपुर के रायगंज थाना राजघाट निवासी पूनम देवी पत्नी विनोद गुप्ता के रूप में हुई। वहीं, घायलों में विनोद गुप्ता, प्रमोद कुमार पुत्रगण संतलाल, कार चालक फैसल पुत्र खलील के रूप में हुई।