शहर के अस्पताल चौराहे के पास खड़े बुलेट में शनिवार को दोपहर अचानक आग लग गई। बगल में खड़ी इलेक्टि्रक स्कूटी भी जद में आ गई। दोनों वाहन आधे घंटे तक धू-धूकर जलते रहे। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग बुझाया। इस दौरान राहगीरों व दुकानदारों में दहशत फैल गई। बुलेट स्वामी आसिफ खान ने बताया कि वह किसी काम से वहां गए थे। लौटने के लिए गाड़ी पर बैठकर जैसे ही सेल्फ लगाए तभी चिंगारी के साथ आग लग गई। वह भागकर दूर जा खड़े हुए। जबकि दूसरी स्कूटी के मालिक इकरार हुसैन निवासी बानपुर लालगंज ने बताया कि वह भी जरूरी काम से अस्पताल चौराहे पर गए थे।