थाना लालगंज पुलिस टीम ने ग्राम परेवा चौकी कुदरहा में गंभीर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।बीएनएस तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम से संबंधित यह मामला थाना लालगंज जनपद बस्ती में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में रामकिशुन चौधरी और राहुल निवासी ग्राम परेवा थाना लालगंज को बुधवार को सुबह 10:30 बजे बाँसापार मोड़ से पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय, जनपद बस्ती भेजा गया।