शहर के गांधीनगर मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार शाम को अचानक जाम लग गया, जिसमें एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसा रहा। शालीमार मार्केट से लेकर राजकीय लाइब्रेरी तक उसे रेंगते हुए गुजरना पड़ा। कई दिन बाद शाम को मौसम साफ रहने की वजह से बड़ी संख्या में लोग बाजार में निकले। भीड़ बढ़ने और बेतरतीब वाहनों के खड़ा कर देने से आवागमन में बाधा आई। हनुमान मंदिर से जीआईसी के बीच राखियों की दुकानें पटरियाें पर सजी हुई हैं। जिसके कारण जाम की समस्या बढ़ गई है।