भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता ग्राम सचिव के विरुद्ध विकास भवन परिसर में आमरण अनशन पर बैठे। जिलाध्यक्ष आरके आरतीयन का कहना है कि जब तक ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई नहीं होगी, वे अनशन जारी रखेंगे। ब्लॉक गौर के ग्रामसभा-पतिला में तैनात सचिव पर आरोप है कि एक जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत दिखा दिया। इस गलत रिपोर्टिंग के कारण उस व्यक्ति की पेंशन रुक गई थी। इस मुद्दे पर पहले भी सचिव के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हुआ है। आरतीयन का आरोप है कि जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय से उनके तीन शिकायती पत्र गायब करा दिए गए हैं।