फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण

रोहित सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 02:58 PM IST

मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत थाना परसरामपुर और थाना कोतवाली की एंटी रोमियो टीम ने विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा और जागरूकता का प्रशिक्षण दिया। श्री कृष्ण पांडेय बालिका इंटर कॉलेज और इंडियन आर्मी पब्लिक इंटर कॉलेज, रजवापुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, शारीरिक तकनीक और मानसिक सतर्कता सिखाई गई। हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी भी दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें