रुधौली पुलिस ने अभियान के तहत सात वारंटियों को शनिवार रात गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बलवा के मामले में वांछित गांधी नगर मदरसा रोड थाना रूधौली निवासी राजकुमार, उसका बेटा मुकेश, लूट व धमकी में वांछित टिकरी निवासी राम केवल, मुड़ियार निवासी दुर्गा प्रसाद, धमकी व गाली देने में मुड़ियार टोल बड्डीहा निवासी राम चन्दर, मारपीट धमकी में भुसुड़ी राय नगर निवासी आदिल और मानहानि के केस में वांछित महुआर निवासी हेमंत कुमार को गिरफ्तार किया गया।