फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Rohit Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 05:54 PM IST

कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा मोहल्ले में 26 फरवरी की रात हुई भीषण चोरी का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी की वारदात का एक आरोपी बेलवा डाडी निवासी सेराज आलम गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में शामिल बेलवा डाडी का ही उसका साथी अल्ताफ अब भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। चोरी की वारदात को अंजाम देकर दोनों नेपाल भाग गए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 3,24,010 भारतीय और 145 नेपाली रुपये के अलावा जेवरात भी बरामद किए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें