गौर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास व नगरों में नकबजनी करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार। अभियुक्त सलमान (29) निवासी सुभाष नगर निकट फल मंडी हर्रैया तिराहा बभनान थाना गौर रात 2:25 बजे मेहदिया रामदत्त के पास पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर लाया गया। उसके बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसे भर्ती कराया गया है।