फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़ी भीड़

जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़ी भीड़ सावन मास के पहले सोमवार को भानपुर तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध लोढेश्वर नाथ लोढवा बाबा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचने लगे। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने गंगा जल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष गूंजते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें