फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीएमडब्लू कार से कुचलकर बावर्ची की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शहर के त्रिपाठी गली में बृहस्पतिवार रात को भाजपा नेता की बीएमडब्लू कार की चपेट में आकर बावर्ची की मौत होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिवार के लोग जानबूझकर कुचलकर हत्या का आरोप लगाने लगे। काफी संख्या में आरोपी का घर घेर लिए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर परिवार के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मालवीय रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार चला रहे खैर ट्रस्ट के मुतवल्ली रहे भाजपा नेता हमीदुल्लाह उर्फ बब्बू खान के बेटे हनी खान उर्फ अजमतुल्लाह पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। काफी मान-मनौव्वल के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें