फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तानगंज में रिश्वत लेते सफाईकर्मी गिरफ्तार, ब्लॉक परिसर में रही खलबली

विकासखंड कप्तानगंज अंतर्गत आंगनबाड़ी नियुक्ति से जुड़े एक मामले में बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सफाई कर्मचारी को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सफाई कर्मचारी की पहचान शिवमूरत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान ब्लॉक परिसर में मौजूद कुछ कर्मचारियों एवं प्रधानों ने विरोध जताया। इस दौरान गेट बंद करने की भी कोशिश की गई, जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए आरोपी सफाई कर्मचारी को लेकर बस्ती कोतवाली पहुंची। घटना को लेकर पूरे ब्लॉक क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें