सदर तहसील के लेखपाल वेद प्रकाश दुबे को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने का मामला तूल पकड़् लिया। जमीन पर पड़े रुपये जेब में डालकर फर्जी तरीके से गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में लेखपाल संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। एंटी करेप्शन टीम और गिरफ्तार किए गए लेखपाल वेद प्रकाश दुबे से मुलाकात करने की मांग करने लगे। डेढ़ घंटे तक उनसे नहीं मिलने दिया गया तो कोतवाली के गेट पर लेखपाल धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि एंटी करेप्शन टीम ने साजिश करके गिरफ्तारी की है।