फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

रुधौली तिराहा पड़ाव पर सुबह करीब 11:30 बजे चौधरी प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखे लाखों रुपये के कार्ड, कंप्यूटर और अन्य बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए। घटना के समय दुकानदार आज्ञाराम चौधरी खाद लेने गए थे। आग लगने की सूचना पर आसपास के दुकानदारों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर नुकसान का आकलन कराया। आज्ञा राम चौधरी ने बताया कि एक दिन पहले ही वह डेढ़ लाख रूपये का शादी कार्ड आदि खरीद कर लाये थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें