फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मां की मौत के बाद मामा का किया कत्ल... आरोपी युवक गिरफ्तार

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में बहन की मौत के बाद उसके शव को देखने जा रहे ग्रामीण की अपने भांजे से कहासुनी बहस हो गई। मामा ने गुस्से में आकर भांजे को डंडा मार दिया। इससे बौखलाए भांजे ने हंसिया से ताबड़तोड़ प्रहार कर मामा की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भांजा भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात आरोपी को भी पकड़ लिया गया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें