बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में ईसाइसों की पुलिया के पास बुधवार की रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक का एक ऑटो चालक से विवाद हुआ था। इसके बाद ऑटो चालक के साथ आए लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने ऑटो का कब्जे में लिया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।